जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के डीएम ने दिये निर्देश

- Advertisement -

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज जन सुनवाई में कुल 03 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 197 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। कादीराम के एक बुजुर्ग का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। सुनीता नाम की एक महिला को तीन वर्ष पूर्व मृत हो चुके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाया गया। एक दिव्यांग बच्चे निखिल का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने तथा उसके पश्चात अंत्योदय कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। एक दिव्यांग अनी मोहम्मद को दुकान संचालन योजना से लाभान्वित कराया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी नहने राम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img