Thursday, March 20, 2025
Homeराज्यदीनदयाल के विचार और सिद्धांत सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे:...

दीनदयाल के विचार और सिद्धांत सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे: उप मुख्यमंत्री

जयपुर, (वेब वार्ता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें राष्ट्रसेवा एवं समर्पण का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

दीया कुमारी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय केवल एक विचारक ही नहीं, बल्कि समर्पित संगठनकर्ता और नेता भी थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शुचिता और गरिमा के उच्चतम मानक स्थापित किए। भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने विचारों से भारतीय राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए और हमेशा राष्ट्रहित व मातृभाषा को प्राथमिकता दी। उनकी आर्थिक नीतियां गरीबों के कल्याण पर केंद्रित थीं और अंत्योदय का विचार उनके दर्शन का अभिन्न हिस्सा था।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। भाजपा विकसित राजस्थान-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक आधार के रूप में स्वीकार किया है। यह दर्शन भाजपा की सबका साथ-सबका विकास की नीति में भी झलकता है। सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और विकास को संगठन के मार्गदर्शक सिद्धांतों में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, समिति अध्यक्ष मोहनलाल छीपा, सचिव प्रताप भानु सिंह शेखावत, विधायकगण, विचार परिवार के गणमान्य सदस्य और अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments