देवरिया 16 नवंबर। देवरिया जिले में छठ घाट पर छोटी गंडक नदी में अर्घ्य देने के बाद एक महिला अचेत होकर गिर गई। आनन फानन में स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर गांव की प्रेम शीला देवी (47) पत्नी दीनानाथ गौड़ सोमवार की भोर में नवलपुर छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छोटी गंडक नदी के किनारे खड़ी थीं।अर्घ्य देने के बाद सुबह करीब 6.30 बजे अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। यह देख परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।
परिजन के अनुसार, प्रेम शीला देवी का शुगर का इलाज चल रहा था। वह छठ व्रत रखी थी। जिसके चलते दवा भी नहीं खाई थीं। सुबह अर्घ्य देने के बाद वह गिर गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
छठ घाट पर अर्घ्य के बाद एक महिला अचेत होकर गिरी

- Advertisement -



