राज्यहरियाणाकुमारी शैलजा हरियाणा की शान और गौरव है...

कुमारी शैलजा हरियाणा की शान और गौरव है : शाम सुंदर बतरा

सोनिया गांधी की किताब में कुमारी शैलजा का जिक्र पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात: श्याम सुंदर बत्रा

संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान है सोनिया की आत्मकथा में शैलजा का उल्लेख: बत्रा

1999 के संघर्ष से लेकर आज तक सोनिया गांधी की सबसे भरोसेमंद सहयोगी रही हैं शैलजा: श्याम सुंदर बत्रा

कुमारी शैलजा की साफ छवि और वैचारिक स्पष्टता से शीर्ष नेतृत्व प्रभावित: कांग्रेस नेता बत्रा

सोनिया गांधी की आत्मकथा में कुमारी शैलजा के उल्लेख पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने जताई खुशी, कहा- ‘यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय

 

यमुनानगर || (संजीव ओबरॉय)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की हालिया किताब में हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद कुमारी शैलजा का जिक्र होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे हरियाणा और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताया है।

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने अपने बयान में कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब के माध्यम से जीवन के कई अनछुए पहलुओं को सामने रखा है। इसमें उन्होंने हरियाणा की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा का विशेष रूप से उल्लेख किया है। बत्रा के अनुसार, इस बात से न केवल हरियाणा वासियों बल्कि बूथ स्तर से लेकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक में उत्साह और गर्व की भावना है।

श्याम सुंदर बत्रा ने कुमारी शैलजा के राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1999-2000 के दौर से ही शैलजा ने सोनिया गांधी के राजनीतिक संघर्षों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्होंने कहा कि शैलजा की पहचान एक साफ छवि और गरीबों के पक्ष में खड़े होने वाले नेता के रूप में रही है, यही कारण है कि वे शीर्ष नेतृत्व की विश्वसनीय सहयोगी रही हैं।

2024 के चुनावों के दौरान उठी राजनीतिक अटकलों का हवाला देते हुए बत्रा ने कहा कि उस समय विपक्ष की ओर से कई तरह की बातें की गईं, लेकिन कुमारी शैलजा ने स्पष्ट रूप से पार्टी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जाहिर की थी। उन्होंने शैलजा के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अंतिम सांस तक कांग्रेस के झंडे के साथ ही रहेंगी। श्याम सुंदर बत्रा के मुताबिक, राजनीति में ऐसी वैचारिक स्पष्टता और समर्पण विरले ही देखने को मिलता है, और यही वजह है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिया है।

बत्रा ने विश्वास जताया कि जिस तरह 2004 में सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं की मेहनत से यूपीए की सरकार बनी थी, उसी तरह आने वाले समय में भी कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -