Thursday, December 4, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर, (वेब वार्ता)। डायरिया, मलेरिया के बाद अब जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। स्वाइन फ्लू के नौ मरीज सामने आए हैं। इसमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो महिला मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अपोलो अस्पताल में दोनों महिला मरीजों का उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसमें एक मरीज कोरिया और दूसरी जांजगीर की रहने वाली थी। फिलहाल चार स्वाइन फ्लू मरीजों का अपोलो में उपचार जारी है, जिसमें बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला और जांजगीर के मरीज शामिल हैं। स्वाइन फ्लू मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मैदानी अमले को एक्टिव करने के साथ अस्पतालों में इसके जांच, उपचार और दवाइयों की उपलबध्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles