Wednesday, December 3, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली में भाजपा की ‘वादाखिलाफी’ पर आम आदमी पार्टी का हमला

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। विपक्षी आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के लोगों के साथ खुले धोखे का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह और होली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया गया।

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों से मुकर जाना देश की राजनीति के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी और भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने होली-दिवाली पर हर परिवार को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन होली बीतने के बाद भी किसी को सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिल्ली के लोगों के साथ किया गया खुला धोखा है।

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल दो प्रतिशत अधिक वोट मिले। उन्होंने कहा, “दिल्ली की लगभग आधी जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था। हम उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इसके अलावा, कई लोगों ने यह सोचकर भाजपा को वोट दिया कि उन्हें 2,500 रुपये और मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम उनकी भी चिंता करेंगे।”

‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद दिल्ली की महिलाओं से 8 मार्च से 2,500 रुपये देने और होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई पैसा नहीं आया और होली पर भी मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता की अब यह चिंता है कि भाजपा की सरकार अपने किए हुए वादे पूरे करेगी या नहीं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles