कुशीनगर 24 सितम्बर । कुशीनगर जिले में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण कक्षाएं नहीं चल पाएंगी।इस कुशीनगर के पहले सत्र की कक्षाएं कुमारगंज अयोध्या स्थित आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में चलेंगी।
इस संबंध में कसया के ज्वाईन मजिस्ट्रेट ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चस्पा नोटिस में विद्यार्थियों से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या में जल्द प्रवेश लेने के लिए पहुंचने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को दिन-रात काम कर 15 सितंबर तक कक्षाओं के संचालन योग्य भवन तैयार करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक 56 छात्रों ने काउंसिलिंग कराई है। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृषि विवि में कक्षाएं शुरू कराने के लिए मातहतों के साथ तैयारी बैठक की। लेकिन दोपहर में अचानक निर्माणाधीन कृषि विवि के भवन के बाहर दीवार पर कृषि विवि प्रशासन की ओर से पोस्टर चस्पा किया गया। इसमें कहा गया है कि निर्माणाधीन भवन में कक्षाएं संचालित करना छात्र हित में नहीं है। काउंसिलिंग कराने वाले छात्रों को नामांकन के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( कुमार गंज) में बुलाया गया है।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण व कुलपति डॉ. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 24 सितंबर से कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन फिलहाल अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी। कुशीनगर में निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। छात्रहित में जल्दबाजी में कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकतीं। निर्माण कार्य पूरा होते ही कुशीनगर परिसर में कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
Vihar’s Deep Chaudhary shines in Ladakh; wins bronze medal in Pencak Silat.



