Hyundai के नकली उत्पादों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट नॉर्थ ईस्ट की बड़ी कार्रवाई: 2 ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली:
उत्तर-पूर्वी दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (DIU) और ब्रांड प्रोटेक्शन एजेंसी प्रोटेक्ट आई .पी. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने एक संयुक्त अभियान के तहत हुंडाईं (Hyndai) कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली उत्पादों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी उत्पाद जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया।
Protect. Ip. India की टीम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चिह्नित दो गोदामों और दुकानों पर सुनियोजित तरीके से Hyundai के logo और नाम का दुरुपयोग कर बनाए गए नकली पार्ट्स, उत्पाद और पैकेजिंग सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
मौके से अवैध रूप से यह सिंडिकेट चला रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीददारों की तलाश में जांच कर रही है।




