राज्यउत्तर प्रदेशलद्दाख में चमके वेद विहार के दीप चौधरी,...

लद्दाख में चमके वेद विहार के दीप चौधरी, पेनचक सिलाट में जीता कांस्य पदक

लोनी। वेद विहार, लोनी निवासी दीप चौधरी ने लद्दाख में आयोजित फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनचक सिलाट की अंडर-43 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दीप चौधरी ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
दीप की सफलता पर परिजनों, दोस्तों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि दीप की उपलब्धि से वेद विहार और लोनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -