मनोरंजन100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

मुंबई, (वेब वार्ता)। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।’सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा ‘ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़,तीसरे दिन 37.75 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। अब सैयारा के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे सैयारा ने चौथे दिन 22.5 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 105 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -