वेबवार्ता
कछौना, हरदोई। कछौना क्षेत्र के बाजार को आधुनिकीकरण, शहरी क्षेत्र की सामग्री उपलब्धता, भरोसेमंद प्रतिष्ठान के रूप में नवनिर्मित नये कलेवर, आधुनिक परिवेश, बेहतर सुविधा से लैस प्रतिष्ठान माँ भगवती ज्वैलर्स, नटराज न्यू साड़ी कलेक्शन शोरूम, नटराज ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल व नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज ने फीता काटकर किया। सभी ने संचालक पवन अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। व्यापार को निरंतर प्रगति कर नए आयाम स्थापित करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। एक ही परिसर में आभूषण, साड़ी, सौंदर्य सेवाओं से जुड़े तीन प्रतिष्ठानों के शुरू होने से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खरीदारी और सौंदर्य संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ से कछौना की बाजार को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय बाजार में रौनक बढ़ेगी। ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेगा। प्रतिष्ठान संचालक पवन अग्रवाल को इस मंजिल तक पहुंचने में काफी संघर्ष व उतार-चढ़ाव के बाद पहुंचे हैं। पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियों के चलते कदम डगमगाए भी। परंतु समय पर अपने आप को सही दिशा में कदम बढ़ाकर एक बेहतरीन मंजिल पर मुकाम हासिल कर कछौना को बेहतरीन आधुनिक प्रतिष्ठान की सौगात दी। उनके लिए काफी खुशी का पल है। लोगों के बीच एक नया विश्वास व भरोसा पाकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया वह लोगों के इसी विश्वास पर खड़े नजर आयेंगे। गुणवत्ता व उचित मूल्य से कोई समझौता नहीं करेंगे।
इस अवसर पर सन साइन स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी, सत्यम गुप्ता, व्यापार मण्डल के महामंत्री अवधेश गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, भल्ले अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, श्रीश मिश्रा, दिवाकर सिंह, गौतम कनौजिया, क्रांतिवीर सिंह रैना, सौरभ सिंह, रिजवान कुरैशी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा मयंक सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी गण, व्यापारी बन्धु, क्षेत्र के प्रबुद्धजन पहुँचकर शुभकामनाएं दी।




