नई दिल्ली, 17 मई (वेब वार्ता)। पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नए नियमों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के असर से एक बार फिर दोनों की कीमतों में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत देश के प्रमुख महानगरों में सोने और चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1 लाख 59 हजार 110 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं आभूषणों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 45 हजार 851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा शुद्ध चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। ट्रिपल नाइन फाइन चांदी का भाव 2 लाख 71 हजार 740 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
हालांकि यह आधार मूल्य हैं। ग्राहकों को ज्वैलर के पास मेकिंग चार्ज, स्थानीय कर और तीन प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर अलग से देना होगा। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
मुंबई में क्या हैं ताजा भाव
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार 820 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 45 हजार 585 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी की कीमत 2 लाख 71 हजार 250 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
दिल्ली में सोना और चांदी के रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1 लाख 59 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 338 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं चांदी 2 लाख 70 हजार 780 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
चेन्नई में भी ऊंचे स्तर पर भाव
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 67 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 72 हजार 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में भी तेजी
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार 400 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। हैदराबाद में यह 1 लाख 59 हजार 70 रुपए पर बना हुआ है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1 लाख 59 हजार 610 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आगे कैसा रहेगा बाजार का रुख
विशेषज्ञों और टाटा म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, डॉलर की मजबूती और ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल के कारण बाजार में करीब पांच प्रतिशत तक की हलचल बनी रह सकती है।
इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंकाओं ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता के चलते आने वाले समय में सर्राफा बाजार में और तेजी या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।




