राज्यउत्तर प्रदेशमदारी पासी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी...

मदारी पासी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी लोक जनशक्ति पार्टी, कछौना में हुआ भव्य आयोजन

लक्ष्मीकान्त पाठक

कछौना, हरदोई। कछौना कस्बे के एक निजी लॉन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी मदारी पासी का जन्मोत्सव लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तत्वाधान में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष निर्भय राजवंशी की अगुवाई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 5.24.08 PM
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष व लखनऊ मंडल प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्रांतिकारी मदारी पासी के जीवन संघर्ष, साहस और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मदारी पासी का जीवन हमें सामाजिक एकता और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने उनके विचारों पर चलते हुए समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और संगठन का तेजी से विस्तार करना रहा। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने और पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया। हाल ही में पार्टी के नए जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए निर्भय राजवंशी ने कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कार्यक्रम के सफल मंच का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. नृपेंद्र वर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, संतोष रावत, मंडल मंत्री राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रधान व लोजपा के वरिष्ठ सदस्यगण सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -