कारोबारसोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट...

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.54 लाख रुपये के पार

नई दिल्ली, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। वहीं, 22 कैरेट सोना भी करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता रहा। चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम

दिल्ली

₹1,54,580

₹1,44,850

मुंबई

₹1,54,430

₹1,44,350

बेंगलुरु

₹1,54,420

₹1,44,300

चेन्नई

₹1,54,430

₹1,41,560

चांदी की कीमत भी बढ़ी

चांदी का औसत भाव करीब 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है। वहीं, मजबूत घरेलू और वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.25 प्रतिशत बढ़कर 2,41,183 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध में 27 रुपये यानी 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस अनुबंध में 3,082 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ओर से नए सौदों की खरीदारी बढ़ने से चांदी के वायदा भाव में तेजी आई। आमतौर पर हाजिर बाजार में मांग मजबूत होने पर कारोबारी भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद में वायदा बाजार में खरीदारी करते हैं। इससे वायदा कीमतों को समर्थन मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.39 प्रतिशत बढ़कर 66.78 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोने की कीमतों में तेजी की क्या है वजह?

बाजार में जारी वैश्विक अनिश्चितता को सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजहों में से एक माना जा रहा है। मध्य पूर्व में तनाव, तेल रिफाइनरियों और पाइपलाइनों पर हुए हमलों तथा वैश्विक शुल्क को लेकर जारी खींचतान से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमतों को समर्थन मिलता है।

इसके अलावा, दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी भी इसकी कीमतों को सहारा दे रही है। अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के उद्देश्य से केंद्रीय बैंक सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। इससे वैश्विक बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है।

हालांकि, सोने और चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। स्थानीय कर, आभूषण बनाने का शुल्क, बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण अलग-अलग शहरों में इनके भाव में अंतर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -