कारोबारअमित शाह सोमवार को डेयरी स्थिरता कार्यशाला का...

अमित शाह सोमवार को डेयरी स्थिरता कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को डेयरी क्षेत्र में स्थिरता और पुनर्चक्रण पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई राज्यों में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर अधिकारी पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार डेयरी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और नाबार्ड बड़े पैमाने पर बायोगैस परियोजनाओं और ‘सस्टेन प्लस परियोजना’ के तहत नई वित्तपोषण पहल की घोषणा भी करेंगे। कार्यशाला में टिकाऊ खाद प्रबंधन मॉडल पर तकनीकी सत्र होंगे, जिनसे डेयरी अपशिष्ट को बायोगैस, संपीडित बायोगैस (सीबीजी) और जैविक उर्वरकों में बदलने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -