हमारी बेटियां अपार प्रतिभा की धनी, यही छात्राएं चलाएंगी देश : डॉ अरविंद शर्मा

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में महिला विश्वविद्यालय के संस्थापक भगत फूल सिंह का 140वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। साथ ही छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग द्वारा भारत सरकार के पार्लियामेंट्री अफेयर्स के तत्वाधान में 17वीं नेशनल यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता, कारागार एवं विरासत व पर्यटन मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने की। युवा संसद में निर्णायक की भूमिका संसदीय कार्य प्रणाली की प्रतिनिधि डॉ शालिनी शर्मा व शिक्षाविद प्रो मंजू परुथी ने निभाई।
डॉ अरविन्द शर्मा ने भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया व कहा कि आज एक ऐसे महापुरुष का जन्मदिन है जिन्होंने न केवल शिक्षा बल्कि समाज के हित में भी अनेक कार्य किए। उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। उन्होंने युवा संसद के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारी बेटियां आने वाले समय में देश चलाएंगी। ऐसे आयोजन करने से छात्राओं में नेतृत्व के भाव आते है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां अपार प्रतिभा की धनी है। खुद को एक नेता के रूप में प्रस्तुत करना ये इनकी कौशलता को दर्शाता है। डॉ शर्मा ने कहा कि बेटियों जीवन में कितनी भी ऊंचाई पर पहुंचना पर अपनी जड़ों को मत छोड़ना। अपने संस्कार मत भूलना। इस अवसर पर बहन सुभाषिनी के जीवन पर लिखी पुस्तक सुभाषिनी गौरव गाथा का विमोचन करते डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि बहन जी का जीवन त्याग की एक अनोखी मिसाल है। उनके जीवन चरित्र का अध्ययन सभी को करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles