सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। पाँच हजार रूपये के ईनामी व नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने में मुख्य आरोपी श्रवण पुत्र धनसिंह निवासी शादीपुर सोनीपत को क्राईम यूनिट वेस्ट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चार माह पूर्व जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाईन सोनीपत में शिकायत दी कि आरोपी दीपक उर्फ़ खट्का, श्रवण पुत्र धनसिंह एक अन्य आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया हैl इस घटना का मामला पोक्सो आदि अधिनियम के तहत थाना सिविल लाईन में दर्ज किया गया था। उपरोक्त आरोपी पर सोनीपत के पुलिस आयुक्त ने इसी माह की 3 तारीख को पाँच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।
अनुसन्धान पुलिस ने नाबालिग लड़की के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई और दुसरी तरफ घटना में शामिल तीन आरोपियों दीपक उर्फ़ खट्का, प्रवीन उर्फ़ रेम्पी व राकेश उर्फ़ डेम्पी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए क्राईम यूनिट वेस्ट की पुलिस टीम ने पाँच हजार रूपये के ईनामी व घटना में शामिल मुख्य आरोपी श्रवण को गिरफ्तार किया हैl गिरफ्तार आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया हैl
पाँच हजार के ईनामी व नाबालिगा से दुष्कर्म करने में आरोपी काबू, दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर






