कांग्रेस पार्टी के सोनीपत मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने नामांकन भरा

- Advertisement -

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के सोनीपत से मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम सोनीपत कार्यालय में पहुंचकर नॉमिनेशन फॉर्म भरा और साथ ही साथ मीडिया के सामने अपने वक्तव्य में बताया कि सोनीपत में विकास के कार्य की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा. चाहे मेट्रो प्रोजेक्ट की बात हो, रोड़ों के नवीनीकरण की बात हो, पानी की सीवरेज की, स्ट्रीट लाइट की हर समस्या का समाधान समय रहते कर दिया जाएगा. कमल दीवान ने सोनीपत की जनता से हाथ जोड़कर अपील करी और कहा आप मुझे अपना आशीर्वाद दे ताकि मैं सोनीपत के जो अधूरे कार्य रह गए हैं उनका पूरा करवा सकूं. और साथ में बताया कि आज हर युवा बेरोजगार है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से सारी जनता का मोह भंग हो चुका है. क्योंकि जो इन्होंने चुनाव में वादे किए थे उनका पूरा नहीं कर सके. और बीजेपी का काम केवल वोट लेकर सरकार बनाओ. जनता की दुख तकलीफ से इनका कोसों दूर तक कोई वास्ता नहीं.इस मौके पर उनके साथ सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र छिकारा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा और काफी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img