कप्तान रोहित ने अपने टेस्ट करियर में पहली पारी किया ऐसा, विराट-गावस्कर के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

- Advertisement -

रांची, 26 फरवरी (वेब वार्ता)। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और रजत पाटीदार का विकेट गंवाया। लेकिन रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले ऐसा कुछ किया जो वह इससे पहले अपने पूरे टेस्ट करियर में नहीं कर सके थे।

कप्तान रोहित ने टेस्ट में पहली बार किया ऐसा 

रोहित शर्मा ने इस मैच की दूसरी पारी में 81 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। ये रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में दूसरा मौका है जब उन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में अर्धशतक जड़ा है। वहीं, बतौर कप्तान उन्होंने ऐसा पहली बार किया है। इससे पहले उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। लेकिन उस पारी में उन्होंने 52 रन ही बनाए थे। ऐसे में ये उनके टेस्ट करियर की चौथी पारी का बेस्ट स्कोर भी हो गया है।

विराट-गावस्कर के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

रोहित शर्मा भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में 50+ रन बनाने वाले भारत के छठे कप्तान भी बने हैं। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी बतौर भारतीय कप्तान ये कारनामा कर चुके हैं। अब रोहित भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

भारत में चौथी पारी में 50+ रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा: 52 रन, बनाम इंग्लैंड, 2024

विराट कोहली: 72 रन, बनाम इंग्लैंड, 2021

राहुल द्रविड़: 71 रन, बनाम इंग्लैंड, 2006

सौरव गांगुली: 65 रन, बनाम जिम्बाब्वे, 2000

सुनील गावस्कर: 83 रन, बनाम इंग्लैंड 1982

मंसूर अली खान पटौदी: 53 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1964

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img