राज्यउत्तर प्रदेशएसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ देंगे पैथोलॉजी रेजिडेंट्स को...

एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ देंगे पैथोलॉजी रेजिडेंट्स को ऑनलाइन प्रशिक्षण

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और एसजीपीजीआई के हेमाटोओंकोपैथोलॉजी विभाग के बीच एक करार हुआ है। इस करार के तहत लखनऊ के विशेषज्ञ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी रेजिडेंट्स को विशेष प्रशिक्षण देंगे।
कालेज प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण का उच्चिकरण केन्द्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह करार चिकित्सा शिक्षा व शोध में कारगर सिद्ध होगा। जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर का पैथोलॉजी विभाग भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से ऐसे अकादमिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करेगा ताकि रेजिडेंट्स एवं फैकल्टी को नवीनतम ज्ञान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और जटिल मामलों पर चर्चा के पर्याप्त अवसर मिल सकें।
ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. लुबना खान ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ इस प्रकार के नियमित ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रमों से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं डायग्नोस्टिक सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई जैसे अग्रणी संस्थान के विशेषज्ञों के साथ ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान रेजिडेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर है। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को हेमाटोओंकोपैथोलॉजी विषय पर एक विशेष ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पैथोलॉजी विभाग के सेमिनार हॉल में किया जाएगा।
इसी क्रम में डॉ चयनिका काला ने इस शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के स्तर को और अधिक सुदृढ़ करना तथा प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों के ज्ञान और अनुभव को रेजिडेंट्स एवं फैकल्टी तक पहुँचाना बताया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. खलीकुर रहमान, एसजीपीजीआई, लखनऊ, द्वारा हेमाटोओंकोपैथोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उन्नत विषयों पर विशेष व्याख्यान एवं केस-बेस्ड चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही डॉ. शेली सिंघला, सह प्रो.एसजीपीजीआई लखनऊ, भी इस शिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में सहभागिता करेंगी और हेमाटोपैथोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जटिल एवं चुनौतीपूर्ण हेमाटोपैथोलॉजी मामलों की केस-बेस्ड चर्चा पर जोर दिया जाएगा। रेजिडेंट्स को विशेषज्ञों के साथ वास्तविक डायग्नोस्टिक समस्याओं पर चर्चा करने, अपने प्रश्न रखने तथा विभिन्न कठिन मामलों के निदान एवं डिफरेंशियल डायग्नोसिस को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में टांसफ्यूजन की नोडल एवं पैथोलॉजी विभागध्यक्ष प्रो. डॉ. लुबना खान, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. सुमन लता वर्मा सहित पैथोलॉजी विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्य एवं रेजिडेंट्स सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम कि कॉर्डिनेटर डॉ वंदना मिश्रा तिवारी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -