राज्यउत्तराखण्डआईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 2,701...

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 2,701 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां

रुड़की, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में दो दिवसीय वार्षिक दीक्षांत समारोह 2026 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष संस्थान के कुल 2,701 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। समारोह के पहले दिन परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

अजीत डोभाल ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आईआईटी रुड़की के गौरवशाली इतिहास और वैश्विक स्तर पर संस्थान के योगदान की सराहना की।

अजीत डोभाल ने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग देश के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका पर जोर दिया और विद्यार्थियों से देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के पहले दिन मुख्य रूप से स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

निदेशक ने गिनाईं संस्थान की उपलब्धियां

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के. के. पंत ने संस्थान की उपलब्धियों, शोध कार्यों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दूसरे दिन स्नातकोत्तर और शोधार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र शेट और आईआईटी रुड़की के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -