राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में यूपीआई शुल्क के विरोध में कांग्रेस...

हरदोई में यूपीआई शुल्क के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई 18 सितम्बर( वेबवार्ता) यूपीआई के जरिए 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर शुक्रवार को हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस की शक्ल में हरदोई के सांसद जयप्रकाश के आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सांसद इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएं और प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर सरकार से पुनर्विचार की मांग करें।
आवास विकास क्षेत्र में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेस के अनुसार, इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले जाया गया।
छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ने की जताई आशंका
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए एमडीआर ढांचे के तहत 2,000 रुपये से अधिक के पात्र व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है। 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगा। उपलब्ध सरकारी जानकारी के अनुसार एमडीआर का भुगतान व्यापारी पक्ष करेगा, जबकि ग्राहक से सीधे यह शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कांग्रेस ने कहा कि डिजिटल भुगतान आज छोटे-बड़े कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत पड़ने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी ने सरकार से छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शुल्क व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस आम जनता, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि यूपीआई शुल्क को लेकर व्यापारियों में चिंता है और हरदोई के सांसद को जनता की आवाज संसद तथा प्रधानमंत्री तक पहुंचानी चाहिए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि प्रदर्शन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दे को लेकर है। उन्होंने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान का बड़ा माध्यम बन चुका है, इसलिए शुल्क व्यवस्था में बदलाव से जुड़े प्रभावों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, आफताब हैदर, गुफरान कौशल, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, अजीत विशाल नंदवंशी, विनीत वर्मा, सुनीता देवी, मंजूलता मित्रा, उमा राजवंशी, सर्वेश कुशवाहा, गोपाल पांडेय, पी.पी. वर्मा, मुकेश वर्मा, शिल्पी वर्मा, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश वर्मा, शिवपाल, रितु सिंह तिवारी, मोहिनी देवी, शशिकांत तिवारी, राजकुमार सिंह, शरीफ अहमद, धर्मेंद्र सिंह, अंकित पाल, विनोद मिश्रा, रोहित पाल, ज्ञानू पाल, मोहन सिंह, दान बहादुर सिंह, मोरध्वज वर्मा, ममता पाल और मेहताब अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -