लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई18 सितम्बर (वेबवार्ता) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कछौना को अब नई टीम की ताकत मिल गई है। जिला व ब्लॉक स्तर पर नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही स्वास्थ्य कर्मियों और संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।
नई व्यवस्था में सीएचसी कछौना के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र शुक्ला को ब्लॉक कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया है। वहीं सुमित शुक्ला को जिला प्रवक्ता के साथ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की कमान मिलने के बाद अब उनके सामने स्वास्थ्य कर्मियों को एकजुट रखने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।कार्यकारिणी में आशीष सिंह गौर को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को ब्लॉक महामंत्री और अनिल कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संगठन में महिला भागीदारी को मजबूत करने के लिए संतोष कुमारी और शारदा देवी को ब्लॉक महिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
जिम्मेदारी के साथ बढ़ी जवाबदेही
नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन के स्तर पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन में आपसी समन्वय, एकजुटता और सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
कार्यकारिणी के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, क्षेत्रीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई टीम अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएगी।




