राष्ट्रीयमकर द्वार पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, किस...

मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, किस बात के विरोध में जुटे राहुल-अखिलेश

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाया। संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और मीसा भारती तथा कई अन्य सांसद शामिल हुए।

जमकर नारेबाजी

विपक्षी सांसदों ने ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, एसआईआर नहीं चलेगा’ और ‘वोटबंदी बंद करो’ के नारे लगाए। कई सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर एसआईआर के विरोध में नारे लिखे हुए थे। कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि हम इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि रातों-रात लाखों लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग को इस मामले में अपने कदम पीछे खींचने होंगे।

बैठक भी हुई

विरोध प्रदर्शन से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सदनों के नेताओं ने बैठक कर मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की और एसआईआर के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में इंडिया गठबंधन ने इस बात पर भी चर्चा की कि राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने की इजाजत मिलनी चाहिए। वहीं, संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें संसद में पार्टी के ग्रुप को लेकर विचार विमर्श किया गया। संसद भवन परिसर में आयोजित इस बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -