राज्यजन औषधि केंद्रों से लोग हैं पूरी तरह...

जन औषधि केंद्रों से लोग हैं पूरी तरह संतुष्ट : बिधूड़ी

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज जन औषधि दिवस को जन औषधि केंद्र पर आए लोगों के बीच बिताया। उन्होंने इन केंद्रों पर आए लोगों से बात की। सभी लोग इन केंद्रों पर मिल रही सस्ती और क्वालिटी दवाइयों से संतुष्ट दिखाई दिए।

बिधूड़ी एम्स परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र में गए और वहां जाकर लोगों से भेंट की। जन औषधि केंद्रों पर लगभग सभी बीमारियों की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को आम जनता के लिए बहुत लाभकारी बताया। बिधूड़ी ने बताया कि एम्स परिसर में जन औषधि केंद्र में बड़ी संख्या में लोग दवाइयां खरीदने आते हैं। बिधूड़ी ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह योजना बहुत सफल है। लोगों ने बताया कि 100 रुपए की दवाई केवल 10-12 रुपए में मिल जाती है और उनकी क्वालिटी भी उत्तम श्रेणी की है।

कई लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि योजना के बाद अब दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के फैसले से दिल्लीवालों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी राहत मिलेगी। सस्ती दवाइयों के साथ—साथ 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -