spot_img

शहीदों के सपने का नया भारत बनाएं युवा : विधानसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों से प्रेरित युवा शक्ति ही विकसित और मजबूत भारत का निर्माण कर सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में विकसित भारत का भविष्य है। उन्होंने शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों का नया भारत गढ़ने का आह्वान युवाओं से किया। शहीदी दिवस के मौके पर शहीदों की विरासत, युवा शक्ति का प्रभाव-विकसित भारत का निर्माण विषय पर आयोजित व्याख्यान में गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने मात्र 22-23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमारे शहीदों ने प्राणों की कुर्बानी दी तभी हम आज खुलकर जी रहे हैं। उनका बलिदान केवल इतिहास में पढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। शहीद सुखदेव कॉलेज की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा का केन्द्र है बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संजोने और उनकी कुर्बानियों को उजागर करने का कार्य भी करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शहीदों की विरासत को संरक्षित करने के लिए किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये स्मारक न केवल शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धा को दर्शाते हैं, बल्कि नई पीढ़ियों को उनके संघर्ष से प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में प्रो. बलराम पाणी, प्रो. पूनम वर्मा और प्रो. गुंजन गुप्ता आदि ने भी इस मौके पर विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles