भाजपा के वयोवृद्ध नेता रामचंद्र पांडेय का 95 वे वर्ष में निधन

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जनसंघ काल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के साथ कार्य करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता राम चंद्र पांडेय जी का 95 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से कुशीनगर के भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कुछ दिन पहले ही रामचंद्र पाण्डेय घर जाकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का हालचाल लिया था । उनके निधन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामचन्द्र पाण्डेय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में एक रामचन्द्र पाण्डेय का निधन अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

राज्य सभा सांसद आर पी एन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विनय प्रकाश गोंड,पीएन पाठक, मोहन वर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, मनीष जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ असीम राय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद भारती, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीता सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, बाबू नन्दन सिंह, रामसागर कुशवाहा, डॉ सीमा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य ने भी रामचन्द्र पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles