Sunday, December 14, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

BJP Candidates List: UP की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान, कैसरगंज सीट पर नहीं खोले पत्ते, बृजभूषण पर फंसा पेच

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदावरों की 12वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लेकिन कैसरगंज सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अभी भी पेच फंसा है।

यूपी की सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

देवरिया में सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट कटा, शशांक मणि प्रत्याशी घोषित

लंबे समय से देवरिया सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।

वर्ष 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं।

89 661e15da0acd9

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles