Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

पुलिस को देखते ही पत्नी को छोड़ भागा तस्कर, एक किलो अफीम बरामद

बरेली, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। अफीम की तस्करी करने जा रहे बाइक सवार दंपति की नजर जब अलीगंज पुलिस पर पड़ी तो पति सकपका गया। वह तस्कर पत्नी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला के पास से एक किलो अफीम बरामद की। पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए जो झारखंड से अफीम लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला तस्कर को जेल भेज दिया।

ब्रह्मनान गांव के हैं अफीम तस्कर
एसआई अरविंद कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह टीम के साथ चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी गेट पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। ब्रह्मनान की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी जिसपर महिला बैठी थी और व्यक्ति बाइक चला रहा था। पुलिस को देखकर व्यक्ति बाइक मोड़कर पीछे की ओर भागने लगा। इस दौरान उसने महिला को बाइक से उतारा और उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अलीगंज के ब्रह्मनान निवासी बिलासो देवी बताया।

झारखंड से लाकर सप्लाई करते थे
बताया कि बाइक चलाने वाला उसका पति अशोक कश्यप है। वह गोलू उर्फ सुधीर और हाजी अय्यूब के साथ मिलकर अफीम की तस्करी करता है। तीनों झारखंड से अफीम खरीदकर लाते है और ट्रक ड्राइवरों को बेच देते है। गोलू और अय्यूब आगे पीछे रास्ता देखते रहते है। बताते रहते है कि पुलिस है कि नहीं। किसी को शक न हो इसलिए बिलासो के पास अफीम रहती थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles