लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुपालन में मंगलवार को तहसील सण्डीला कार्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित जनता दिवस का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित जनता दिवस में आमजन की राशनकार्ड एवं खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
जनता दिवस में विकास खंड सण्डीला, बेहन्दर, कोथावां, भरावन एवं कछौना सहित नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड से संबंधित कुल 141 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 53 आवेदन पत्रों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष 88 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। अधिकारियों ने बताया कि इन आवेदनों का निस्तारण यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जीतेन्द्र पाठक, पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौबे, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद पांचाल तथा पूर्ति निरीक्षक राकेश मल्ल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुसार खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसील सण्डीला कार्यालय में जनता दिवस आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन की राशनकार्ड एवं खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना




