राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई की शिक्षिका विजयावती ने बढ़ाया जिले का...

हरदोई की शिक्षिका विजयावती ने बढ़ाया जिले का मान, राज्य शिक्षक सम्मान से हुईं सम्मानित

लक्ष्मीकान्त पाठक।।वेबवार्ता

हरदोई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए कम्पोजिट विद्यालय मंसूर नगर, पिहानी में कार्यरत शिक्षिका सुश्री विजयावती को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने डीएम कार्यालय में शिक्षिका का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने सुश्री विजयावती को राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके शैक्षिक समर्पण, नवाचारपूर्ण कार्यों और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षिका विजयावती की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत प्रयासों, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। साथ ही यह पूरे जनपद के बेसिक शिक्षा परिवार के लिए भी गौरव का विषय है। उनका यह सम्मान अन्य शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -