लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई।उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत कार्यालय टोडरपुर, तहसील भवन शाहाबाद, राजकीय कन्या इन्टर कालेज पाली, तहसील भवन बिलग्राम, क्षेत्र पंचायत कार्यालय माधौगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मल्लावां, तहसील भवन सण्डीला, क्षेत्र पंचायत कार्यालय कछौना, क्षेत्र पंचायत कार्यालय हरियावां तथा राजकीय इन्टर कालेज हरदोई स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

- Advertisement -



