लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पांच क्षेत्राधिकारियों (CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कई अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।
आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक (लाइन) के साथ अधोहस्ताक्षरी द्वारा सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह ASP लाइन के साथ क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
संतोष कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी शाहाबाद बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में शाहाबाद, पाली, पचदेवरा और मझिला थाने शामिल रहेंगे।
श्लोक गौतम को क्षेत्राधिकारी सण्डीला/लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन सण्डीला, अतरौली और कासिमपुर थाने रहेंगे।
प्रवीण कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में हरपालपुर, अरवल, लोनार, बेहटा गोकुल और सवायजपुर थाने शामिल हैं। उन्हें DCRB, नारकोटिक्स सेल, जन सूचना सेल, किशोर इकाई और चुनाव सेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं अनिल कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी अपराध, साइबर एवं ANTF की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें UP-112, कंट्रोल रूम, भवन निर्माण और फील्ड यूनिट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पुलिस प्रशासन में हुए इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।




