कछौना की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

हरदोई (वेबवार्ता) कछौना क्षेत्र की जर्जर और खराब सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी कछौना के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामपाल वर्मा को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को त्वरित विकास योजना अथवा विधायक निधि से प्राथमिकता के आधार पर बनवाने की मांग की।
मांग पत्र में कछौना एवं कोथावां विकासखंड की कुल 12 प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्गों का उल्लेख किया गया है। इनमें कछौना-हरदोई मार्ग से महावीर प्रसाद महाविद्यालय कामीपुर तक इंटरलॉकिंग, बालामऊ-नारायन देव संपर्क मार्ग, भानपुर-रामपुर संपर्क मार्ग, समसपुर-महेशन मढ़िया मार्ग, बरौली-ढोली मार्ग, दीननगर बैरागी खेड़ा मार्ग से घनश्याम नगर पुलिया तक मार्ग, जब्बर खेड़ा से नहर पटरी तक मार्ग, बिलौनी संपर्क मार्ग से मक्का खेड़ा तक मार्ग, अरसेनी से आरखताली डामर रोड तक मार्ग, सोम डामर रोड से मुरारनगर महाकालेश्वर मंदिर तक मार्ग, सोम से गौसगंज रोड को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग तथा आरके इंडस्ट्रीज से मुन्ना साइकिल वाले के घर तक मार्ग शामिल हैं।
नवीन पटेल ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विधायक से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री शिवम मिश्रा, भाजपा नेता उमेश सिंह, अनूप सिंह, ग्राम प्रधान कप्तान गौहानी, सनोज राठौर, जनसरोकार मंच के संयोजक परमेश्वर दयाल गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मांग का समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -