हरदोई में जल जीवन मिशन की समीक्षा, डीएम ने अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण पेयजल योजनाओं, हर घर नल से जल पहुंचाने की स्थिति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए अवशेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
बैठक में आईजीआरएस पर प्राप्त लीकेज एवं कनेक्शन संबंधी शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन ओएचटी, पंप हाउस एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कराने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ जल सारथी ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मनीष गंगवार ने बताया कि जल सारथी ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गांवों की ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न सेवाएं इस ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं। ऐप प्ले स्टोर एवं ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -