लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई। ग्राम पंचायत शहादतनगर में रविवार को PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवाज उठाना रहा।
समाजवादी पार्टी हरदोई के जिला उपाध्यक्ष एवं 157 (सुरक्षित) गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े फूल चंद वर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, जलभराव, नाली एवं स्वच्छता, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, किसानों को खाद की उपलब्धता, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने से जुड़े मुद्दे उठाए।
फूल चंद वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विधानसभा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं को समझने के लिए गांव-गांव और पंचायतों के बीच पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी आवाज को विधानसभा स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “जो दर्द गांव का है, वही दर्द हमारा है और जो सवाल जनता का है, वही सवाल हमारा है।”
चौपाल में ग्रामीण विकास, किसान, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं सामने रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राहुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष पिहानी मोहम्मद इस्माइल, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, जिला महासचिव आदित्य कुमार गौतम, विधानसभा सचिव ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष शहादतनगर कुलदीप यादव, जोनल प्रभारी रवि यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी जसीम खां, जिला पंचायत प्रत्याशी शकील अहमद, जोनल प्रभारी पप्पू गौतम, अंबेडकर वाहिनी जिला सचिव शिवा यादव, वरिष्ठ नेता महावीर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
शहादतनगर में PDA की हुंकार, चौपाल में खुलकर गूंजे गांव के मुद्दे

- Advertisement -



