राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में एसडीएम सदर ने आतिशबाजी स्थलों का...

हरदोई में एसडीएम सदर ने आतिशबाजी स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कै लेकर दिये सख्त निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)। दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारियों के साथ विभिन्न आतिशबाजी बिक्री स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर नगर मजिस्ट्रेट, संबंधित उपजिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आतिशबाजी बिक्री के लिए उपयुक्त स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरदोई, थाना प्रभारी लोनार और थाना प्रभारी सुरसा के साथ रामलीला मैदान बावन तथा दयानंद डिग्री कॉलेज मैदान सुरसा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आतिशबाजी बिक्री स्थलों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना और निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित तरीके से आतिशबाजी की बिक्री सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान टड़ियावां तथा नखासा बाजार बघौली में चिह्नित आतिशबाजी केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उन्हें जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई है।
वहीं, तहसील सदर की नगर पालिका हरदोई क्षेत्र में आतिशबाजी बिक्री के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई मैदान को चिह्नित करने की प्रक्रिया नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, तहसील सदर के ग्रामीण क्षेत्र में रामलीला मैदान बावन, दयानंद डिग्री कॉलेज मैदान सुरसा, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान टड़ियावां तथा नखासा बाजार बघौली को आतिशबाजी बिक्री केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -