लक्ष्मीकान्त पाठक।वेबवार्ता
हरदोई। जागेश्वर पाल के साथ हुई घटना के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को उचित मंच तक मजबूती से उठाया जाएगा।
सपा नेताओं ने कहा कि पीड़ित, वंचित और कमजोर वर्ग की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। PDA—पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सहित समाज के हर पीड़ित और वंचित व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। पार्टी का रास्ता नफरत का नहीं, बल्कि भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का है।
प्रतिनिधिमंडल ने जागेश्वर पाल और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले को उचित मंचों पर उठाने तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग जारी रखने का भरोसा दिया।
इस दौरान हरिनाम सिंह यादव, 154 विधानसभा सवायजपुर, राम करन निर्मल, अरविंद कुमार गिरी, राम ज्ञान गुप्ता और यदुनंदन लाल लोधी समेत सपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




