राज्यउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति फेज 6 परसा पलईडीह उच्च प्राथमिक...

मिशन शक्ति फेज 6 परसा पलईडीह उच्च प्राथमिक विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व करियर गाइडेंस की दी गई जानकारी ।

गैसड़ी / बलरामपुर
क़मर खान
मिशन शक्ति फेज 6 के अंतर्गत थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर की मिशन शक्ति टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा पलईडीह में पहुंचकर साइबर जागरुकता कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम लाइव दिखाया गया तत्पश्चात छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम किया गया तथा महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बोर्ड के माध्यम से रक्षित टंडन द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को दिखाया गया तथा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल एवं मैसेज, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम, फर्जी लिंक, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, उन्हें मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की सुरक्षा, महिला सम्मान, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों एवं संबंधित पुलिस थाने को सूचित करने के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर अपराध की शिकायत हेतु साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -