देवरिया 11 नवंबर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डा. राघवेन्द्र राम द्विवेदी ने यूजीसी की व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से न्यायसंगत और संतुलित व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।
डा.द्विवेदी ने बुधवार यहां जारी बयान में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यूजीसी के नियम सभी वर्गों के हितों, अधिकारों और सम्मान को ध्यान में रखकर बनाए जाने चाहिए। उन्होंने पार्टी की प्रमुख मांगें को रखते हुए कहा कि आरक्षण की व्यवस्था आर्थिक आधार पर सुनिश्चित की जाए तथा महिलाओं और बेटियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाये। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि यूजीसी के प्रावधानों की समीक्षा कर ऐसी व्यवस्था लागू करे।जो न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप हो।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूजीसी में न्यायसंगत व्यवस्था लागू नहीं की गई और पार्टी की प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ, तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए तैयार है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
यूजीसी के नियम सभी वर्गों के हितों और सम्मान को ध्यान में रखकर बनाये जाना चाहिये: द्विवेदी
- Advertisement -



