राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर जिले के पडरौना नगर चेयरमैन ने मुख्यमंत्री...

कुशीनगर जिले के पडरौना नगर चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

कुशीनगर 11 नवंबर। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने परिजनों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आत्मीयता के साथ सभी का कुशलक्षेम जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारिवारिक एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होना उनके और उनके परिवार के लिए विशेष सुखद एवं स्मरणीय रहा। मुलाकात के दौरान उनके सुपुत्र सूर्यांश कान्हा जायसवाल के अलावा उनके भतीजे रोहित जायसवाल, आरुष जायसवाल व आरोही जायसवाल उनके साथ रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -