लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई( वेबवार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को नगर के बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में सेवा ज्योति कलश यात्रा बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर से प्रारंभ हुई। यात्रा डीएम चौराहा और अटल चौक से होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। संबोधन में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, सेवा के संकल्प तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से जुड़े विचारों को सामने रखा गया।
सेवा और सुशासन को केंद्र में रखने का दावा
मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न पड़ावों की यात्रा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य इस यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ना और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाना है।
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा को केंद्र में रखकर कार्य करने की परंपरा को मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
‘विकसित भारत’ को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकारी लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार राजपूत, इंजी. ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका, आशुतोष गुप्ता, अजय शुक्ला, सौरभ सिंह गौर, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री नीतू चन्द्रा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अमरेंद्र अर्कवंशी, गोपाल त्रिपाठी, अदिति कुशवाहा, रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, जिला कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह, आशुतोष बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक, कपिल गुप्ता, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, ऋतुराज त्रिपाठी, हर्ष सविता, चित्रांश गुप्ता और आकाश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा ज्योति कलश यात्रा ने दिया विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश

- Advertisement -



