राज्यउत्तर प्रदेशडीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का...

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव में कमी पर जताई नाराजगी

Photo 1
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, उप निबंधक कार्यालय सहित विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्ट्रेट में विधवा पेंशन से सम्बन्धित समस्या लेकर पहुंची महिला से जिलाधिकारी ने स्वयं मुलाकात कर उसकी समस्या जानी। इसके बाद जिलाधिकारी महिला को अपने साथ सम्बन्धित पटल पर ले गए तथा उसके पेंशन प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र महिला को पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई कराने तथा कार्यालयों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उप निबंधक कार्यालय में भी उन्होंने कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -