राज्यउत्तर प्रदेशशाहाबाद इफको केंद्र की पहल, खेत में लगी...

शाहाबाद इफको केंद्र की पहल, खेत में लगी किसान पाठशाला; नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल का दिया ज्ञान

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। खेती की लागत घटाने, मिट्टी की सेहत बचाने और उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल को लेकर इफको किसान सेवा केंद्र शाहाबाद की ओर से ग्राम गहोरा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिफार्म उत्सव 2026 एवं पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत किसान मनीलाल के खेत पर आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में किसानों को मृदा आधारित एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग के साथ नैनो उर्वरकों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और नैनो जिंक के उपयोग, लाभ तथा फसलों में उनकी भूमिका को विस्तार से समझाया।
किसानों को बताया गया कि नैनो उर्वरकों का अनुशंसित मात्रा और उचित विधि से प्रयोग पोषक तत्वों की उपलब्धता तथा उर्वरक दक्षता को बेहतर करने में मदद कर सकता है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि लागत को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में किसानों ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग से जुड़े सवाल किए, जिनका इफको अधिकारियों ने समाधान किया। किसानों को फसल के अनुसार उर्वरक की सही मात्रा, समय और प्रयोग की विधि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इफको क्षेत्र अधिकारी आकाश चौबे, इफको किसान सेवा केंद्र शाहाबाद प्रभारी अमित कुमार झा, सहायक शुभम द्विवेदी, इफको एमसी विक्रय एवं विपणन अधिकारी आलोक मिश्रा, इफको एसएफए मोहित पाठक तथा एमडीए हरदोई उदित पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं संतुलित कृषि पद्धतियों से जोड़ना तथा मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक दक्षता और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -