घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी असलहे से वारदात के बाद फरार, पुलिस जांच मे जुटी

हरदोई( वेबवार्ता)थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में गुरुवार को घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी शस्त्र से गोली मार दी। गोली लगने से 45 वर्षीय महिला दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी पति दुर्गाप्रसाद मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -