कुशीनगर 7 अक्टूबर। कुशीनगर जिले में ग्राम पंचायतों में आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़े है। रखरखाव के अभाव में करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार प्लांट धूल फांक रहे है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख के कोटे से आरओ प्लांट का निर्माण कराया । ग्रामीणों का कहना है कि उचित रखरखाव नहीं होने के कारण यह कई वर्षों से बंद पडे़ है। स्थानीय लोगों ने प्लांट की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत कराकर जल्द संचालन शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट चालू होने से लोगों को गांव में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे दूषित पानी से होने वाली जलजनित बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकारी धन से तैयार इस सुविधा का सदुपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है।
बीडीओ कमलेश राय ने बताया कि आरओ प्लांट के बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। सचिवों से बात कर इसकी स्थिति की जानकारी ली जाएगी और प्लांट को ठीक कराने की कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर में लाखों रुपए के लगे आरओ प्लांट बंद पडे़

- Advertisement -



