देवरिया। देवरिया जिले में चकिया शुक्ल गांव में वर्षा के दौरान मंगलवार की शाम बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी मंगलवार शाम घर से कुछ दूरी पर धान के खेत की ओर गई थी। उस समय वर्षा हो रही थी
इसी दौरान बिजली गिरने से झुलस गई और अचेत हो गई । परिजनों ने उसे अचेतावस्था में मेडिकल कालेज देवरिया ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बीवी राजभर ने बताया कि लड़की की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देवरिया में 14 वर्षीय किशोरी की बिजली गिरने से हुई मौत

- Advertisement -



