राज्यउत्तर प्रदेश18 सूत्रीय मांगों के साथ फार्मासिस्टों ने सीएमओ...

18 सूत्रीय मांगों के साथ फार्मासिस्टों ने सीएमओ आफिस में दिया धरना

कानपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले फार्मासिस्टों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 आंदोलन का बिगुल फूंक दिया और प्रदर्शन दोपहर 3 बजे तक चलेगा।चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। फार्मासिस्टों ने 18 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उनके संवर्ग की समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले कई सालों से शासन स्तर पर कई बार बैठके बेनतीजा रही अब सीएमओ के जरिये सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने के लिये धरना दिया गया है।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सचान ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विवेक सिंह यादव ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और मरीजों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में उनकी भूमिका बेहद अहम होती है। इसके बावजूद फार्मासिस्ट संवर्ग को अपेक्षित पद और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सचान ने पदों के मानकीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर दो चीफ फार्मासिस्ट और तीन फार्मासिस्ट के पद होने चाहिए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सहूलियत मिलेगी और मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। धरने में पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र कुमार पटेल, पूर्व मंडलीय सचिव विमल श्रीवास्तव, सीबी सचान, आलोक सचान, ओपी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -