कुशीनगर 13 नवंबर। कुशीनगर जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार को बीती रात लगभग 10 बजे पीछे पिकअप वाले ने टक्कर मार दी जिससे मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए । राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुचाया। कसया पुलिस ने पत्रकार को दुर्घटना की रिपोर्ट लिख ली है।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार बैरिस्टर तिवारी अपनी बाईक से रात दस बजे अपने घर आ रहे थे कि गोपालगढ़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि पीछे से एक पिकअप गाड़ी ने बैरिस्टर तिवारी के बाईक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर बुरी तरह घायल हो गये।जिसमें उनके बायां पैर घुटने के पास से टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में कसया थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल पत्रकार को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में ईलाज चल रहा है। पिकअप वाले की तलाश जारी है




