मुरादाबाद (वेब वार्ता) नैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएसओ) की ओर से बेटी दिवस पर बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने कहा कि इस्लाम धर्म में बेटियों को विरासत में हिस्सा देने का हुक्म है, जो हर मुसलमान को अपनी बेटियों को देना चाहिये। उन्होंने कहा अरब देश में बेटियों को जिंदा दफन कर देते थे। हज़रत मौहम्मद स. ने इस बुरी रस्म को समाज से खत्म कराया। मौहम्मद साहब ने यह भी फरमाया कि जिस मुसलमान ने दो या तीन बेटियों का पालन-पोषण किया, उनको अच्छी शिक्षा दिलाई तथा सही जगह उनका विवाह कर दिया तो वह स्वर्ग प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर बेटियों को बधाई देने वालों में मिर्जा अरशद बेग के साथ मंसूर रेहमान, चौ० अबदुस्समद, मुसर्रत हफीज (एड०), आरिफ इकबाल, आस मोहम्मद व फिरोज़ खाँ आदि मौजूद रहे।
बेटी दिवस पर एन.एस.ओ. ने बेटियों को उपहार देकर किया सम्मानित
- Advertisement -



